गूगल ने भारत में अपनी प्रीमियम Google AI Plus सर्विस लॉन्च कर दी है, जिसमें यूजर्स को Gemini 3 Pro, Nano Banana Pro, Veo 3.1 Fast जैसे एडवांस्ड एआई टूल्स का एक्सेस मिलेगा। यह सर्विस 399 रुपये प्रति माह में उपलब्ध है, जबकि 6 महीने का प्लान लेने पर कीमत 199 रुपये मासिक हो जाएगी। सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को हर महीने 200 AI Credits, NotebookLM, और Gmail–Google

Drive में 200GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा। इसके अलावा AI Plus लेने वाले ग्राहकों को Google AI Pro का एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

