पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) में एक अजीब ट्रेंड सामने आया है। हाल के वर्षों में पीआईए के फ्लाइट अटेंडेंट, पायलट और अन्य कर्मचारी कनाडा जाने के बाद वापस नहीं लौट रहे। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 22 पीआईए कर्मचारी कनाडा में गायब हो चुके हैं और उन्होंने वहां की सरकार से शरण मांगी है। वरिष्ठ पत्रकार जाहिद गिश्कोरी के अनुसार, पीआईए पिछले कई सालों से लगातार

नुकसान में है और कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं कम हो गई हैं। पाकिस्तान सरकार ने एयरलाइन को प्राइवेट हाथों में देने का फैसला लिया है। इसके चलते, कर्मचारी सुरक्षित भविष्य की तलाश में कनाडा जाकर गायब होने और शरण मांगने का रास्ता अपना रहे हैं। इस घटनाक्रम ने पीआईए और पाकिस्तान की एयरलाइन इंडस्ट्री की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

