पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) फैज हमीद को सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में 14 साल कैद की सजा सुनाई गई है। यह पहली बार है जब ISI के शीर्ष पद पर रह चुके किसी अधिकारी को इस तरह की कड़ी सजा मिली है। फैज हमीद, जो पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेहद करीबी माने जाते थे, मौजूदा आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर के विरोधी खेमे से जुड़े रहे हैं। वे 2021 में तालिबान कब्जे के बाद काबुल के होटल में दिखाई देने वाली “चाय वाली तस्वीर” के कारण अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आए थे। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ISPR

के अनुसार, फैज हमीद के खिलाफ पाकिस्तान आर्मी एक्ट के तहत फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल अगस्त 2024 में शुरू हुआ था। यह प्रक्रिया करीब 15 महीने चली, जिसमें उन्हें दोषी पाया गया और गुरुवार को सजा सुना दी गई। फैज हमीद DG ISI रहने के अलावा पेशावर के कॉर्प्स कमांडर भी रह चुके हैं। यह फैसला पाकिस्तान की सेना और राजनीति में बड़ा भूचाल माना जा रहा है।

