सऊदी अरब ने 170 पाकिस्तानियों को फांसी पर लटकाया, हजारों जेल में बंद

सऊदी अरब ने 170 पाकिस्तानियों को फांसी पर लटकाया, हजारों जेल में बंद

सऊदी अरब में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की सुरक्षा और कानूनी स्थिति एक बार फिर सुर्खियों में है। वरिष्ठ पत्रकार जाहिद गिश्कोरी की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पिछले एक दशक में अपराध मामलों में पाकिस्तानी नागरिकों पर दी गई सजाओं की संख्या किसी अन्य देश के मुकाबले सबसे अधिक रही है। रिपोर्ट के अनुसार, 2014 से 2024 के बीच सऊदी अरब में 170 पाकिस्तानी नागरिकों को फांसी दी गई, जिसमें मुख्य रूप से हत्या और गंभीर आपराधिक मामलों के मामले शामिल हैं। पत्रकार ने कहा कि ये आंकड़े पाकिस्तान सरकार और सऊदी में पाकिस्तान के दूतावास की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठाते हैं। जाहिद ने सऊदी सरकार और विभिन्न एनजीओ से जुटाए गए डेटा का हवाला देते हुए चेतावनी दी है कि यह मुद्दा अब पाकिस्तानी नेतृत्व के लिए बड़ा संकट बन चुका है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिकों की सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *