भारत पर नए टैरिफ की मार: अमेरिका के बाद अब मेक्सिको ने भी भारत पर लगाया 50% टैरिफ |

भारत पर नए टैरिफ की मार: अमेरिका के बाद अब मेक्सिको ने भी भारत पर लगाया 50% टैरिफ |

अमेरिका के बाद अब मेक्सिको ने भी भारतीय सामान पर 50% तक का भारी टैरिफ लगाने का फैसला किया है। मेक्सिको की सीनेट ने भारत, चीन, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे एशियाई देशों से आने वाले आयात पर बढ़े हुए शुल्क को मंजूरी दे दी है। ये नए टैरिफ अगले साल 2026 से लागू होंगे। यह निर्णय घरेलू व्यापार समूहों के विरोध और प्रभावित देशों की आपत्तियों के बावजूद लिया गया है। बता दें कि मेक्सिको, अमेरिका का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है और दोनों देशों के आर्थिक संबंध बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह हाल के वर्षों में स्थानीय उद्योगों और उत्पादकों को बचाने के लिए मेक्सिको द्वारा उठाया गया सबसे कड़ा कदम है। नए उपाय के तहत उन देशों के उत्पाद महंगे हो जाएंगे जिनके साथ मेक्सिको का कोई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) नहीं है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब 2026 में यूएस-मेक्सिको-कनाडा एग्रीमेंट की महत्वपूर्ण समीक्षा होनी है, जिसे देखते हुए मेक्सिको अमेरिका के व्यापारिक रुख के साथ खुद को मजबूत स्थिति में रखना चाहता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *