वेनेजुएला के पास अमेरिका का मिलिट्री एक्शन, तेल टैंकर जब्त |

वेनेजुएला के पास अमेरिका का मिलिट्री एक्शन, तेल टैंकर जब्त |

अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के पास बीच समंदर में एक विशाल क्रूड ऑयल टैंकर को जब्त किया l बुधवार को अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी ने इस कार्रवाई का 45 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें ऑपरेशन के पूरे घटनाक्रम की झलक दिखाई देती है। वीडियो में दो सैन्य हेलिकॉप्टर तेज गति से समुद्र के ऊपर उड़ते हुए टैंकर को घेरते नजर आते हैं। इसके बाद कई कमांडो रस्सियों के सहारे टैंकर के डेक पर उतरते हैं और कुछ ही मिनटों में उसे अपने नियंत्रण में ले लेते हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इस ऑपरेशन की पुष्टि की है।

वहीं, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने इस कार्रवाई को समुद्री डकैती और खुलेआम चोरी करार दिया है। उन्होंने अमेरिका के इस कदम की कड़ी निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *