
नगर परिषद के रविंद्र भवन में नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन द्वितीय योजना तहत पाकुड़ नगर परिषद में कार्यरत सभी सफाई मित्रों का दो दिवसीय स्वच्छता संबंधी क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन कराया गया ।यह प्रशिक्षण Agency – सीपीडी स्कील एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के मास्टर ट्रेनर सुजीत गिरी द्वारा कराया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी सफाई मित्रों का क्षमता विकास, साफ सफाई से संबंधित मानकों के हिसाब से कार्य, कार्य के समय होने वाले सुरक्षा मानकों का ख्याल रखना, सफाई के समय उपयोग में लाने वाले सुरक्षा किट के उपयोग,ठोस अपशिष्टों को निस्तारण और कार्य के दौरान अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना आदि मुख्य विषय रहे। मौके पर नगर प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी, नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा, सेनेटरी इंस्पेक्टर विवेक कुमार, राजस्व निरीक्षक एवं नगर परिषद के सफाई मित्र उपस्थित थे।

