पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में माह नवम्बर में प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांडों की विस्तृत समीक्षोपरांत लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने, चोरी/गृहभेदन/छिनतई की घटना पर पूर्ण रुप से अकुंश लगाने हेतु बैंक/ए.टी.एम./पेट्रोल पंप/CSP केंद्रों एवं ज्वेलरी शॉप के संचालकों के अतिरिक्त थानावार चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यो के साथ बैठक कर आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों के संबंध में जानकारी देने,चोरी/गृहभेदन की घटना के रोकथाम हेतु थाना गश्ती/टाईगर मोबाईल के अतिरिक्त कार्यालय में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को रोस्टरवार रात्रि सघन जांच अभियान चलाए जाने कोयला चोरी पर अकुंश लगाने हेतु नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाने तथा संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कारवाई करने,अवैध पत्थर एवं बालू के उत्खनन/परिवहन के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स के साथ नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाए जाने, नशामुक्ति/मानव तस्करी/साईबर अपराध/महिला

अत्याचार/सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रत्येक माह स्कूल/कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जाने, बढ़ती सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन समय एवं स्थान बदल वाहन जांच अभियान चलाकर चालक का हेलमेट/सिटबेल्ट/रजिस्ट्रेशन/ इंश्योरेंस इत्यादि की जांच करने तथा ड्रंकन ड्राईव के विरुद्ध नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जाने हेतु निर्देश दिया गया।बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को अजय आर्यन, प्रो.पुलिस उपाधीक्षक आर्म्स एक्ट 1959 के संबंध में जानकारी दी गई। आर्म्स एक्ट के संबंध में लिखित परीक्षा ली गई जिसमें उत्कृष्ट प्राप्तांक लाने वाले पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया गया।

