SDO–DTO की बड़ी बैठक, नई गाइडलाइन लागू |

SDO–DTO की बड़ी बैठक, नई गाइडलाइन लागू |

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले के सड़कों पर चलने वाले ऑटो टोटो के परिचालन हेतु एस डी ओ साइमन मरांडी, डी टी ओ मिथिलेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मुफ्फसिल थाना परिसर बैठक आयोजित किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से अंचल निरीक्षक शम्भू शरण दत्ता, मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार,जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन रितेश कुमार सिंह, चांदपुर मुखिया पुरनेन्दु सरकार एवं पाकुड़ जिला ऑटो-ई-रिक्शा ऑनर्स चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय एवं सचिव अनिकेत गोस्वामी रहे। बैठक में क्रमशः पश्चिम बंगाल से पाकुड़ आने एवं जाने वाले सभी अवैध वाहनों का नगर परिषद क्षेत्र पर पूर्ण रूप से 14 दिसम्बर 2025 के बाद

परिचालन पर प्रतिबंध लगाने,पश्चिम बंगाल, डाक बंगला, मालदा, फरक्का एवं अन्य जगह से आने वाले अवैध तीन पहिया अपने सवारी को चांदपुर चेक पोस्ट पर बने निर्धारित स्थल उतारने एवं पाकुड़ के वैध तीन पहिया वाहन के द्वारा पडाव स्थल पर छोड़े गए सवारी को लाकर जिला पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र एवं अन्य सड़क मार्ग एवं स्थलों पर छोड़ना, नाबालिग वाहन चलाको के द्वारा वाहन परिवहन ना करने,14 दिसम्बर के बाद बिना ड्रेस कोड के जिला प्रशासन द्वारा निर्गत निर्धारित आई कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के बिना जिला पाकुड़ के किसी भी सड़क मार्गों पर टोटो-ऑटो का परिवहन नहीं करने,चांदपुर चेक पोस्ट पर बने पड़ाव स्थल की साफ सफाई,पानी, शौचालय बिजली एवं अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं की व्यवस्था 14 दिसम्बर तक पूर्ण करने जैसे मुद्दों पर निर्णय लिए गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *