
खबर कैमूर से है जहां जिले के मोहनिया में मंगलवार को एक बड़ी वारदात हुई थी जो कि थाना से सिर्फ 100 मीटर दूर बदमाशों ने एक युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दीया,मृतक का नाम हलीम अली, उम्र 28 साल, पिता खुर्शीद गद्दी, मोहनिया निवासी वार्ड नंबर 9 बताया गया है, घटना के बाद मृतक के परिजनों ने 20 लोगों के खिलाफ नामजद आवेदन दिया जिसपर एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों रिंकू पासी। विजयमल नोनिया और पवन सूत पासी को गिरफ्तार कर लिया है,इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है,बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर तेजी से छापेमारी कर रही है, जिनका जल्द ही गिरफ्ताई हो जाएगा। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है,उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है और किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैली हुई है,वहीं मृतक का परिवार जल्द न्याय की मांग कर रहा है, पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी जल्द ही कानून की पकड़ में होंगे और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा, फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है और फरार आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर चिन्हित ठिकानों पर छापामारी किया जा रहा है।

