केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार 4 से 11 दिसंबर तक डीपीएस के प्रांगण में मनाए जा रहे भारतीय भाषा उत्सव 25 का समापन हुआ।डीपीएस में 4 दिसंबर से अनेक भाषा भाव एक थीम के अंतर्गत सात दिन तक थीम के साथ चलने वाले भाषा उत्सव 25 का 11 दिसंबर को राष्ट्र महाकवि सुब्रामण्या भारती की जयंती पर भाषाई सद्भावना के साथ समापन समारोह संपन्न हुआ । समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीशेष नाथ सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर समापन समारोह शुभारंभ हुआ। न्यायाधीश ने सीबीएसई के तत्वाधान में डी.पी.एस द्वारा किए गए इस एकता कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दिया। उन्होंने कहा कि हमें सभी भारतीय भाषाओं का सम्मान करना चाहिए। जितना संभव हो हमें अपना भाषा ज्ञान बढ़ाने के साथ कम से कम अपनी

प्रांतीय भाषा को जरूर सीखना चाहिए। डी.पी.एस के प्रधानाचार्य जे.के. शर्मा ने विद्यालय में भाषा उत्सव के बारे अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह आयोजन सीबीएसई द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार किया गया था।निदेशक अरुणेंद्र कुमार ने कार्यक्रम के दौरान पधारे सभी मुख्य अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए भारतीय भाषा उत्सव 25 के सफल आयोजन के लिए डीपीएस के प्रधानाचार्य, शिक्षक गण और सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

