धनबाद के लोयाबाद हटिया मोड़ पर बुधवार शाम एक कोयला हाइवा और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई। कार संख्या जेएच 09 बीबी 5663 का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन एयरबैग खुलने से कार में सवार परिवार की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, विजय महतो अपनी पत्नी, बच्चे और सास के साथ राजगंज से बोकारो जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा से

टकरा गई। लोयाबाद पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने ले लिया। यह मोड़ घुमावदार और ब्लैक स्पॉट माना जाता है, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

