
पटना के सर्राफा बाजार में पिछले पांच दिनों से जारी स्थिरता गुरुवार को टूट गई। सोने-चांदी के भाव में तेज़ उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के लेटेस्ट रेट के अनुसार, सोने के दाम में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जबकि चांदी की कीमत में 8,000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोना 1,29,700 रुपये से घटकर 1,29,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 1,33,385 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है। वहीं, बिना जीएसटी के 22 कैरेट सोना 1,19,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 97,500 रुपये प्रति 10 ग्राम में उपलब्ध है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की नरमी ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है, लेकिन चांदी के दाम में अचानक आई यह तेजी मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण है। दुकानदारों और ग्राहकों में इस उतार-चढ़ाव को लेकर हैरानी और कन्फ्यूजन देखा गया है। यदि यही ट्रेंड जारी रहा, तो आने वाले दिनों में बाजार में तेज़ हलचल देखने को मिल सकती है।

