
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया कदम उठाते हुए ‘ट्रंप गोल्ड कार्ड’ लॉन्च किया l यह खास इमिग्रेशन कार्ड विशेष रूप से भारत और चीन जैसे देशों के युवाओं के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। ट्रंप ने इसे ग्रीन कार्ड से बेहतर बताते हुए कहा कि यह कार्ड विदेशी टैलेंट को अमेरिका में रोकने में मदद करेगा और अमेरिकी कंपनियों को बेहतरीन ग्लोबल स्किल हायर करने में आसानी देगा। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब अमेरिका में हाई-स्किल्ड वर्कर्स की भारी मांग है और टेक कंपनियां लंबे समय से आसान इमिग्रेशन प्रक्रिया की मांग कर रही थीं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से न सिर्फ अमेरिका की इकोनॉमी को फायदा होगा, बल्कि दुनिया के जॉब मार्केट पर भी असर पड़ेगा।

