अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को अपनी पॉलिसी बैठक में एक बार फिर ब्याज दरों में कटौती का फैसला किया। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने जानकारी देते हुए बताया कि फेड की नीति निर्धारण समिति FOMC ने पॉलिसी रेट में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की है। कटौती के बाद अब पॉलिसी रेट 3.5% से 3.75% के दायरे में पहुंच गई है। यह लगातार तीसरी बार है जब फेड ने रेट कम

किए हैं। इस फैसले के साथ ही अमेरिका में ब्याज दरें पिछले तीन साल के सबसे निचले स्तर पर आ गई हैं। फेड का कहना है कि आर्थिक गतिविधियों को मजबूती देने और महंगाई पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

