उत्तर प्रदेश के अयोध्या में गुरुवार तड़के 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रामलला के दर्शन के लिए मध्य प्रदेश के रीवा से आ रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो गाड़ी थाना पूराकलंदर के कल्याण भदरसा गांव के पास प्रयागराज हाईवे पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।

हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू किया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बचाया और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु अयोध्या रा

