सीआईएल के अध्यक्ष मनोज कुमार झा ने मंगलवार को कोयला भवन मुख्यालय में केंदुआडीह क्षेत्र में हाल ही में हुई गैस रिसाव की घटना पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, सीआईएल के डीटी अच्युत घटक, धनबाद के डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, ईडी (समन्वय) आलोक ललित कुमार समेत बीसीसीएल और

मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने जमीनी हालात की विस्तृत समीक्षा की और वैज्ञानिक विशेषज्ञों के साथ तकनीकी चर्चा करते हुए नियंत्रण तथा शमन कार्यों की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने सुरक्षा उपायों को और सुदृढ़ करने, अंतर-एजेंसी समन्वय बढ़ाने और स्थिति के प्रभावी प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।

