भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती गुरुवार को मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’

पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि प्रणब मुखर्जी एक महान राजनेता और विद्वान थे। उन्होंने दशकों तक भारत की सेवा की और उनके विचारों ने लोकतंत्र को समृद्ध किया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें प्रणब मुखर्जी से बहुत कुछ सीखने को मिला।

