जर्मनी ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के फाइनल में रोमांचक मुकाबले में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर रिकॉर्ड आठवां खिताब अपने नाम किया। चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेला गया मैच 1-1 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में गया, जहां जर्मनी ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया। यह जर्मनी का दसवां फाइनल था और अब वह सबसे ज्यादा आठ बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन

गई है। फाइनल से पहले ब्रॉन्ज मैच में भारत ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर पहली बार ब्रॉन्ज मेडल जीता। टूर्नामेंट 28 नवंबर से चेन्नई और मदुरै में आयोजित हुआ। पांचवें और छठे स्थान के मुकाबले में बेल्जियम ने नीदरलैंड को 4-3 से हराया, जबकि सातवें और आठवें स्थान पर फ्रांस ने न्यूजीलैंड को 4-1 से मात दी।

