गिरिडीह में अवैध खनन पर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रक जब्त

गिरिडीह में अवैध खनन पर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रक जब्त

गिरिडीह जिले में खोरीमहुआ अनुमंडल प्रशासन ने अवैध खनन और अवैध परिवहन पर शिकंजा कसते हुए बीती रात धनवार प्रखंड क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया। एसडीएम अनिमेष रंजन के नेतृत्व में चली कार्रवाई में तीन बोल्डर लदे ट्रक पकड़े गए, जो बिना वाहन चालान और ओवरलोडिंग की स्थिति में संचालित हो रहे थे। पकड़े गए ट्रकों के नंबर JH11P-5820, JH11AT-6983 और JH11P-6860 हैं। इन्हें जब्त कर घोड़थम्बा ओपी में रखा गया है और संबंधित एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है। एसडीएम रंजन लगातार एक्शन मोड में हैं। रात में सड़क पर उतरकर अवैध परिवहन की जांच की जा रही है, जबकि दिन में खदानों और गोदामों पर छापामारी हो रही है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनकी सख्ती से माफियाओं में हड़कंप और आम जनता में भरोसा बढ़ा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *