अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर विवादों में हैं। पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान आर्थिक उपलब्धियों पर बोलते-बोलते वह मुद्दे से भटक गए और अपनी 28 वर्षीय व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की शारीरिक बनावट की जमकर तारीफ करने लगे। ट्रंप ने लेविट के “खूबसूरत चेहरे” और “मशीनगन की तरह चलते होंठों” का ज़िक्र किया, जिस पर भीड़ तालियां बजाती रही। यह पहली बार

नहीं है जब ट्रंप ने लेविट पर ऐसी टिप्पणी की हो। लेविट 2019-21 में भी ट्रंप टीम का हिस्सा थीं और अब सबसे कम उम्र की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी बनी हैं।

