ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया, जिसमें टिकटॉक, यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, स्नैपचैट, किक, ट्विच, थ्रेड्स और रेडिट शामिल हैं। नए नियम 10 दिसंबर 2025 से लागू हैं और इसका उद्देश्य बच्चों को हानिकारक सामग्री से बचाना है।

डिस्कॉर्ड, वॉट्सएप, गिटहब, गूगल क्लासरूम, रोब्लॉक्स, यूट्यूब किड्स जैसे प्लेटफॉर्म बैन में शामिल नहीं हैं। उल्लंघन पर कंपनियों को 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है। पीएम एंथनी अल्बानीज ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया।

