बेगूसराय में जदयू नेता निलेश कुमार की घर में गोली मारकर हत्या |

बेगूसराय में जदयू नेता निलेश कुमार की घर में गोली मारकर हत्या |

बेगूसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीर नगर गांव में देर रात बेखौफ अपराधियों ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष निलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। निलेश बथान में सो रहे थे, तभी 8–9 अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने जमीन विवाद को कारण बताया और गांव के ब्रजेश कुमार पर आरोप लगाया, जिस पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। फायरिंग के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। एसपी ने बताया कि जमीन विवाद में हत्या की गई है। पुलिस ने ब्रजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *