
धनबाद में नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित पहला कदम स्कूल में मंगलवार को उद्योगपति गौतम अडानी पहुंचे। दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर उनकी क्षमताओं और ट्रस्ट के कामकाज को सराहते हुए उन्होंने ट्रस्ट को तीन वर्षों में कुल 3 करोड़ रुपये सहायता देने की घोषणा की। यह राशि बच्चों की शिक्षा, थेरेपी और व्यावसायिक प्रशिक्षण को मजबूत करने में खर्च होगी। इस दौरान गौतम अडानी ने दिव्यांग बच्चों के लिए तैयार किए गए ‘नई उड़ान कैफ़े’ का भी शुभारंभ किया, जहां बच्चों को कैफ़े संचालन, सर्विंग, खाद्य प्रबंधन व हाइजीन जैसे कौशलों की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को समान अवसर मिलना चाहिए और ऐसी पहलें उन्हें आत्मनिर्भर बनाती हैं।

