
JLKM पार्टी की 180 किलोमीटर लंबी “छात्र अधिकार पदयात्रा” कड़ाके की ठंड के बावजूद अभूतपूर्व जन-सहभागिता और संघर्ष की एकजुटता के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण हुई। इस ऐतिहासिक यात्रा और विधानसभा के बाहर हुए धरना-प्रदर्शन को प्रभावशाली बनाने में योगदान देने वाले छात्रों, पार्टी के क्रांतिकारी साथियों, देवतुल्य समर्थकों और आम जनता का संगठन ने आभार व्यक्त किया। समर्थकों के जोश और उत्साहवर्धन ने इस आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्रों की समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाना था। JLKM ने कहा कि छात्रों का भविष्य लंबे समय से अधर में लटका है और सरकार की उदासीनता अत्यंत चिंताजनक है। संगठन ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई छात्रों के अधिकारों के लिए है और तब तक जारी रहेगी जब तक खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति, लंबित नियुक्तियां, परीक्षा कैलेंडर, छात्रवृत्ति और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान नहीं निकल जाता। आगामी दिनों में JLKM राज्यव्यापी बड़े आंदोलन की तैयारी भी कर रही है।

