
भारती एयरटेल ने भारत में रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज (RCS) शुरू करने के लिए गूगल के साथ बड़ी साझेदारी की है। पहले स्पैम की चिंता के कारण एयरटेल ने RCS को सपोर्ट नहीं दिया था, लेकिन अब गूगल के इंटेलिजेंट स्पैम फ़िल्टर के साथ इसे इंटीग्रेट कर दिया गया है। इस कदम से Airtel यूजर्स अब SMS की जगह मॉडर्न, तेज और रिच मैसेजिंग सर्विस का फायदा ले सकेंगे, जिसमें फोटो–वीडियो शेयरिंग, ग्रुप चैट, रीड रिसीट और टाइपिंग इंडिकेटर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस समझौते के तहत एयरटेल प्रति RCS मैसेज 0.11 रुपये चार्ज करेगा। इससे तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां RCS सपोर्ट करने लगी हैं।

