गूगल का इन-कॉल स्कैम प्रोटेक्शन फीचर लॉन्च, अब बैंकिंग फ्रॉड पर तुरंत चेतावनी

गूगल ने भारत में एंड्रॉइड यूजर्स की आर्थिक सुरक्षा के लिए नया इन-कॉल स्कैम प्रोटेक्शन फीचर लॉन्च किया है। यह फीचर तब सक्रिय होता है जब कोई यूजर किसी अनजान नंबर से बात करते समय बैंकिंग या फाइनेंशियल ऐप खोलता है। स्क्रीन पर तुरंत चेतावनी दिखाई देती है, जिससे यूजर संभावित धोखाधड़ी से बच सके। यदि चेतावनी के बाद भी यूजर ऐप खोलना चाहे, तो सिस्टम 30 सेकेंड की देरी करता है ताकि यूजर दोबारा सोच सके। फिलहाल यह एंड्रॉइड 11 और उससे ऊपर पर उपलब्ध है। Google Pay, Paytm और Navi जैसे ऐप्स के साथ मिलकर इसे भारत में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *