मध्य प्रदेश के भोपाल से जबरन धर्मांतरण का गंभीर मामला सामने आया है। हिंदू युवक शुभम गोस्वामी, जिसने प्रेम विवाह के लिए इस्लाम कबूल कर अमन खान नाम रखा था, आरोप है कि विवाह के बाद उसके साथ मारपीट की गई, झूठे केस लगाए गए और उसे जबरन गोमांस खिलाया गया। परिवार ने उसे जमात में भेजकर धार्मिक दबाव बढ़ाया। प्रताड़ना से तंग आकर युवक मंत्री विश्वास सारंग के

पास पहुंचा। पुलिस की कार्रवाई के बाद आज भोपाल के गुफा मंदिर में वैदिक विधि से उसकी “घर वापसी” कराई गई। शुभम ने फिर सनातन धर्म अपनाते हुए अपने मूल नाम से वापसी की।
