आपने सही सुना हाटा नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने शराबबंदी पर सरकार को खुले आम घेरा, हाटा नगर चेयरमैन रमेश जायसवाल का एनडीए पर बड़ा आरोप बोलें जिस तरह बिहार में इस बार एनडीए की सरकार बनी है इस एनडीए की सरकार में कोई विकास नहीं होने वाला है,इस सरकार में खुलेआम बेचे जाते हैं हर जगह शराब, शराब लेने के लिए लोगों का लगता है लाइन और सरकार कहती है विकसित बिहार है,यही नहीं हाटा नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने यह भी कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि क्या यही विकसित बिहार है जिसमें युवा शराबी बन रहे हैं नशाखोरी का

शिकार बन रहे हैं। इस लिए यह कहना गलत नहीं होगा कि इस शराब बंदी में सरकार विफल है। क्योंकि बिहार के पुलिस वाले भी जानते हैं कि शराब कहां मिलता है लेकिन इससे उन्हें क्या मतलब उनका रिश्वत जो शराब माफियाओं के पास बंधा हुआ है। इस लिए कोई कानून बनाकर बिहार में शराब को चालू करा देना चाहिए। आगे उन्होंने एनडीए सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस एनडीए की सरकार में बिहार का विकास कतई नहीं हो सकता,क्योंकि बिहार के पास कुछ है ही नहीं बिहार तो केंद्र सरकार के पैसे से चल रहा है, अगर एनडीए सरकार टूटा तो बिहार की हालत बत से बत्तर हो जाएगा।

