
बड़ी खबर कैमूर से है जहां मुर्गी फॉर्म के आड़ में हथियार और गांजे का कर रहा था कारोबार,पुलिस की छापेमारी में हुआ खुलासा,पानी टंकी में पानी के जगह निकला चार जिंदा अवैध बंदूक और गांजा एवं खोखा, बता दें कि अवैध हथियार और गांजा के कारोबार की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने मुर्गी फार्म में की छापेमारी की तो भारी संख्या में सामान बरामद गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत। इस मामले पर मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने रामगढ़ थाने में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की गुप्त सूचना मिली थी अखिनी गांव के निवासी आतिफ अफरोज खान अपने मुर्गी फार्म से अवैध गांजा और हथियार का कारोबार कर रहे हैं, जिसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए छापेमारी टीम का गठन कर कार्रवाई किया गया जिसमें मुर्गी फार्म के पानी टंकी से तीन अवैध देसी हथियार, और चार जिंदा कारतूस,दो मिस फायर कारतूस, तेरह खाली खोखा एवं 8.12 किलोग्राम गांजा जैसे मादक पदार्थ जप्त किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने अतीफ अफरोज खान को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, इसके साथ ही पुलिस इसका अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही कही यह हथियार बंदूक का कही तस्करी तो नहीं करता था, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

