खबर बिहार के कैमूर से है जहां जिले के मोहनिया थाने से 100 मीटर की दूरी पर वार्ड 12 में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई घटनास्थल पर बांस और मिट्टी का पॉट भी पड़ा हुआ मिला,घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दिल्ली कोलकाता हाईवे को जमा कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने बुझाने के बाद घंटो बाद जाम को हटवाया। बताया जाता है कि मोहनिया नगर के वार्ड 12 में खुर्शीद गद्दी के 28 वर्षीय पुत्र सलीम अली कि मंगलवार के दोपहर करीब 2:30PM बजे पीट पीट कर हत्या कर दी गई हालांकि मौके से आरोपी फरार हो गए,घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को उठाने से मना कर दिया और गिरफ्तारी की मांग करते हुए दिल्ली कोलकाता हाईवे को जाम कर दिया वहीं मौके पर मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार के साथ तीन थाने सहित

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। याहिया खां ने कहा कि पूरी तरह जंगल राज है दिनदहाड़े हत्या हो रही है हम लोग प्रशासन से गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम लोग शव उठने नहीं देंगे। वहीं मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रथम दृश्य हत्या की गई है कुछ लोगों का नाम परिवार के द्वारा बताया गया है छापेमारी की जा रही है,रूट लाइन में सीसीटीवी की जांच की जा रही है,घटनास्थल पर एक डंडा बांस का बल्ली था और कुछ सीमेंट का पॉट था उसको भी हम लोग जप्त कर रहे हैं, काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर कर जाम को हटवाया गया है।

