भारतीय शेयर बाजारों में आज मंगलवार, 9 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 633 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी 200 अंकों से अधिक गिरकर 25,750 के नीचे फिसल गया।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट जारी रही। लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जिससे बाजार में कमजोरी का रुख साफ दिखाई दिया।

