ऑस्ट्रेलिया 16 साल से कम उम्र के बच्चों को Facebook, TikTok सहित सभी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से बैन करने की तैयारी में है। इस कदम के लागू होते ही ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश बन जाएगा, जो बच्चों को पूरी तरह सोशल मीडिया से हटाएगा। यह फैसला बढ़ते ऑनलाइन खतरों और बच्चों की मानसिक सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। 10 दिसंबर से नियम लागू होने वाले हैं, लेकिन

इसके बावजूद कई तकनीकी और कानूनी सवाल अब भी बाकी हैं—जिन्हें सरकार और टेक कंपनियों को जल्द स्पष्ट करना होगा। दुनिया भर के इंटरनेट रेगुलेटर ऑस्ट्रेलिया की इस नीति पर करीबी नजर रखे हुए हैं, क्योंकि यह फैसला भविष्य में वैश्विक टेक कंपनियों के नियमों को बदल सकता है।

