दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया है। नोटिस उनके खिलाफ 1980 में भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने के आरोप को लेकर दिया गया है।

यह कार्रवाई एक याचिका के खारिज होने के बाद दायर रिवीजन याचिका के संदर्भ में हुई है। अदालत ने सुनवाई के दौरान सोनिया गांधी को नोटिस जारी कर जवाब देने का अवसर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोप यह है कि उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता लेने से पहले 1980 की वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा था।

