देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संकट आठवें दिन भी जारी है। आज देशभर में करीब 500 उड़ानें रद्द हो गईं। पिछले एक हफ्ते में 4,500 से अधिक उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि एयरलाइन ने स्थिति सुधारने और सामान्य करने के दावे किए हैं, लेकिन फिलहाल हालात सामान्य नहीं हुए हैं। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कई यात्री कई घंटे से अपनी उड़ानों

का इंतजार कर रहे हैं। संकट की शुरुआत पायलट्स की फ्लाइट ड्यूटी और रेगुलेशन में बदलाव के बाद हुई थी। एयरलाइन और अधिकारियों ने यात्रियों को सुझाव दिया है कि वे अपने फ्लाइट शेड्यूल की पुष्टि कर लें और समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें।

