तेलंगाना के शमशाबाद एयरपोर्ट पर एक बार फिर बम धमाके की धमकी से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट अधिकारियों को एक संदिग्ध ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि अमेरिका जाने वाली उड़ानों में बम लगाए गए हैं और उड़ान भरने के 10 मिनट बाद विस्फोट होगा। ईमेल में धमकी दी गई कि एक मिलियन डॉलर की रकम दी जाए तो बम विस्फोट नहीं किया जाएगा। जांच में पता चला कि यह

ईमेल अमेरिका के एक व्यक्ति के आईडी से भेजा गया था। धमकी मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

