प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सीनियर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

ईश्वर करे आपको लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।” पीएम की इस शुभकामना संदेश पर समर्थकों से लेकर राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

