पंजाब में ठंड एक बार फिर तेज हो गई है। दो दिन की राहत के बाद आज से राज्य के 8 जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है, जो अगले 72 घंटे तक जारी रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण में हल्की कमी दर्ज की गई है। वहीं, सोमवार शाम तापमान में 0.2 डिग्री की

मामूली बढ़ोतरी भी देखी गई, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य स्तर के आसपास ही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। पिछले दिनों हीट लॉक के कारण तापमान कुछ बढ़ा हुआ था, लेकिन अब ठंड फिर से जोर पकड़ रही है। अगले हफ्ते तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।

