मध्यस्थता अभियान में सुलझा पारिवारिक विवाद, दंपति का हुआ मेल-मिलाप |

मध्यस्थता अभियान में सुलझा पारिवारिक विवाद, दंपति का हुआ मेल-मिलाप |

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूप वंदना किरो के मार्गदर्शन में स्पेशल मेडिसिन ड्राइव इन फैमिली मैटर अभियान की शुरुआत की गई। उक्त आभियान के तहत पारिवारिक विवादों का निपटारा किया जाना है। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के अथक प्रयास से दंपति का मेल मिलाप कराया गया।

मूल भरण पोषण वाद 178/2025 मनुआरा खातून बनाम फिरदुजाहक शेख दोनों सालों से अलग रह रहे थे। जिनका एक बेटा भी है। आज दोनों पक्ष ने आपसी मतभेद को समाप्त कर एक दूसरे के साथ रहने को लेकर राजी हुए। दोनों ने प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के समक्ष साथ रहने का वादा किया । इस दौरान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने दोनों को एक दूसरे का ख्याल रखने, बच्चों को अच्छे विद्यालय में पढ़ाने और परिवार में मिल जुलकर खुशी खुशी रहने को कहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *