इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में 8 दिसंबर को 6.6 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर शेयर 5012.05 रुपये तक गिर गया। कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर लगभग 1.95 लाख करोड़ रुपये रह गया।

इस गिरावट का मुख्य कारण इंडिगो की फ्लाइट्स में पिछले 7 दिनों से चल रही तकनीकी और ऑपरेशनल समस्याएं हैं, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए। इसके चलते निवेशकों का सेंटिमेंट बिगड़ा है। कई ब्रोकरेज ने एयरलाइन पर ऑपरेशनल और कॉस्ट प्रेशर बढ़ने की चेतावनी दी है।

