8 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 350 अंकों तक टूट गया, जबकि निफ्टी 26,100 के नीचे चला गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और

कुछ चुनिंदा सेक्टर्स में मुनाफावसूली के चलते बाजार का सेंटीमेंट कमजोर रहा। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशक सतर्क दिखाई दिए।

