सप्ताह के पहले दिन सोमवार की सुबह देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,30,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 330 रुपये और 22 कैरेट सोना 300 रुपये मजबूत हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,223.76 डॉलर प्रति औंस पर है। चांदी में भी

गिरावट दर्ज की गई। 8 दिसंबर को चांदी का भाव 1,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। एक सप्ताह में चांदी 5,000 रुपये बढ़ी है। विदेशी बाजार में चांदी का हाजिर भाव 58.17 डॉलर प्रति औंस पर है।

