ऑस्ट्रिया के सबसे ऊंचे पहाड़ ग्रॉसग्लॉक्नर पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पर्वतारोही ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को मौत के मुंह में छोड़ दिया। 33 वर्षीय ऑस्ट्रियाई महिला केर्स्टिन गर्टनर, जो साल्ज़बर्ग की रहने वाली थी, पहाड़ पर ठंड से दम तोड़ दी l न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ पर्वतारोहण पर गई थी। आरोप है कि विवाद

के बाद बॉयफ्रेंड उसे बेहद ठंडे इलाके में अकेला छोड़कर नीचे उतर आया, जिसके बाद कठोर मौसम का सामना नहीं कर पाने से उसकी मौत हो गई। मृतका सोशल मीडिया पर खुद को ‘विंटर चाइल्ड’ और ‘माउंटेन पर्सन’ कहती थीं और पर्वतारोहण की शौकीन थीं। मामले की जांच जारी है और बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

