जर्मनी ने पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में मेजबान भारत को 5-1 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में शुरुआत से ही जर्मन टीम हावी रही और लगातार दबाव बनाते हुए गोल करती रही।

भारत ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की, लेकिन मजबूत डिफेंस और तेज अटैक के आगे भारतीय रणनीति कमजोर पड़ गई। घरेलू दर्शकों की भारी मौजूदगी के बावजूद भारत जीत की राह नहीं पकड़ सका। अब भारतीय टीम तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ मुकाबला खेलेगी।

