अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुकडेश्वर थाना क्षेत्र में ड्रोन सर्चिंग के दौरान अवैध गांजा खेती का बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने घने खेतों में छिपाकर उगाए गए करीब 15 हजार हरे पौधे जप्त किए, जिनका वजन लगभग 3.25 क्विंटल बताया जा रहा है। कार्रवाई में कुकडेश्वर, रामपुरा और मनासा थाना टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन

चलाया। पुलिस के अनुसार अवैध खेती को अत्यंत सुनियोजित तरीके से तैयार किया गया था। मामले में आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

