सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल है, जिसमें एयरपोर्ट पर बैठे कुछ भारतीय यात्री बचपन का लोकप्रिय खेल ‘चिड़िया उड़–तोता उड़’ खेलते दिख रहे हैं। वीडियो बनाने वाली लड़की उन्हें जोर से बोलने के लिए कहती है और सभी हंसते हुए खेल शुरू करते हैं। चिड़िया, तोता, मैना और मोर—सबके नाम पर सभी हाथ उठाते हैं। मजेदार मोड़ तब आता है जब एक शख्स बोलता

है, “इंडिगो उड़े”, और अचानक सभी लोग हाथ नीचे कर देते हैं। इस पर सबकी जोरदार हंसी छूट पड़ती है। वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट होने के बाद तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने खूब मजेदार रिएक्शन दिए।

