गोवा के अरपोरा नाइटक्लब में हुए सिलेंडर ब्लास्ट से मचा कोहराम अब भी लोगों को झकझोर रहा है। इस हादसे में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सोशल मीडिया पर हादसे से ठीक पहले का वीडियो तेजी से वायरल है,

जिसमें एक महिला डांसर स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आती है। कुछ ही सेकंड बाद तेज धमाके के साथ नाइटक्लब आग की लपटों में घिर जाता है और लोग चीखते हुए बाहर भागते दिखाई देते हैं। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, जबकि हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

