दिल्ली में उद्योगपति नवीन जिंदल की बेटी यशस्विनी जिंदल के संगीत समारोह में राजनीतिक मतभेदों को परे रखकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले एक साथ स्टेज पर नजर आईं। तीनों ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दीवानगी-दीवानगी’ पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। खुद नवीन जिंदल भी

स्टेज पर शामिल हुए। नेटिज़न्स ने मजेदार रिएक्शन दिए—किसी ने इसे “एलीट क्लब” कहा, तो किसी ने “राजनीति नहीं, दिल से जुड़ें” का संदेश बताया।

