बिग बॉस-19 के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे सीजन उन्होंने शांत स्वभाव, समझदारी और मजबूत गेम प्लान से दर्शकों का दिल जीता। फिनाले में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन गौरव ने अंतिम पलों तक बेहतरीन प्रदर्शन किया। शो के होस्ट ने विजेता का नाम घोषित करते ही मंच तालियों से गूंज उठा। गौरव ने ट्रॉफी

उठाते हुए दर्शकों, परिवार और समर्थकों का धन्यवाद किया। उनकी जीत के बाद सोशल मीडिया पर #GauravKhannaWinner ट्रेंड करने लगा और फैंस ने उन्हें खूब बधाइयाँ दीं।

