बाराबंकी में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला जब यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपना काफिला सब्जी मंडी के पास रुकवा दिया। उन्होंने स्थानीय सब्जियों—गोभी, खीरा, मूली और धनिया—

के दाम खुद दुकानदारों से पूछे और बोरी भरकर सब्जियाँ खरीदीं। अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम को देख लोग हैरान रह गए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

